हर दिल को आजमाया नहीं जाता
दूर है उसे पास बुलाया नहीं जाता
हमने भी देखे बहुत इश्क के रंग
मुस्कुराहट से जताया नहीं जाता
आँखों मे ठहरी हुई बात गुप्त है
हर किसी को बताया नहीं जाता
वक़्त से पहले कभी कहना नही
खुदके दाम यूं गिराया नहीं जाता
ये इश्क है हमारा व्यापार नहीं है
बातों का मोल लगाया नहीं जाता
हर फैसले समझ की हद से परे है,
सच को चर्चा मे लाया नहीं जाता
सकून मिलेगा आ कर बैठ तथ्य
यहां किसीको सताया नहीं जाता
No comments:
Post a Comment